Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पुणे में मिला ज़ीका वायरस का 7वां मरीज़, मरीज़ों में 2 गर्भवती महिलाएं भी शामिल

short by सौरभ भटनागर / on Tuesday, 2 July, 2024
महाराष्ट्र (पुणे) में 55 वर्षीय एक महिला के ज़ीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और इसके साथ शहर में इस वायरस के मरीज़ों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार तक पुणे में 6 लोगों के ज़ीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी जिनमें 2 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं।