2023 में कोच से कहा था कि मैं निशानेबाज़ी छोड़कर पढ़ने के लिए विदेश चली जाऊंगी: भाकर
पेरिस ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतने वालीं निशानेबाज़ मनु भाकर ने बताया है कि उन्होंने 2023 में अपने कोच जसपाल राणा से कहा था कि वह निशानेबाज़ी छोड़कर विदेश पढ़ने चली जाएंगी या सर्विस में जाने की कोशिश करेंगी। उन्होंने बताया, "कोच ने कहा था, 'तुम भारत ही नहीं...दुनियाभर के बेस्ट निशानेबाज़ों में से एक हो'। इससे प्रेरणा मिली थी।"
read more at Hindustan Times


