दिल्ली में आज रहा इस साल का दूसरा सबसे गर्म दिन, तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
दिल्ली में आज (बुधवार) इस साल का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, मंगलवार (11-मार्च) को साल 2025 का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया जिसमें पारा 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जो सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
read more at भाषा


