नितिन गडकरी ने राजस्थान के लिए ₹30,000 करोड़ की नई सड़क परियोजनाओं का किया एलान
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान के लिए ₹30,000 करोड़ की 9 सड़क परियोजनाओं की घोषणा की है। इनमें उत्तरी-जयपुर रिंग रोड (₹6500 करोड़), कोटपूतली-आगरा ग्रीनफील्ड हाईवे (₹6800 करोड़), जयपुर-किशनगढ़-जोधपुर-अमृतसर ग्रीनफील्ड हाईवे (₹12,000 करोड़), पाली में ऐलिवेटेड रोड (₹538 करोड़) व नागौर-नेत्रा सड़क (₹1400 करोड़) सहित अन्य परियोजनाएं हैं। यह घोषणा 'राइजिंग राजस्थान शिखर सम्मेलन' में हुई है।
read more at इंडिया टीवी


