हम अपना पक्ष रखेंगे: बिहार में जातीय जनगणना पर लगी अंतरिम रोक पर तेजस्वी यादव
पटना हाईकोर्ट द्वारा बिहार में जातीय जनगणना पर अंतरिम रोक लगाए जाने पर उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "कोर्ट के फैसले को पढ़ने के बाद हम अपना पक्ष रखेंगे।" उन्होंने कहा कि जाति आधारित जनगणना लोगों के कल्याण के लिए है जिसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। बकौल तेजस्वी, इस फैसले के बाद आरक्षण विरोधी बीजेपी खुशी मना रही होगी।
read more at हिन्दुस्तान


