Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्वस्थ बच्चे पैदा करने के लिए गर्भवती महिलाएं 'सुंदरकांड' का पाठ करें: तेलंगाना की राज्यपाल

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 12 June, 2023
तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने रविवार को आरएसएस से जुड़े एक संगठन 'संवर्धिनी न्यास' के 'गर्भ संस्कार' कार्यक्रम को लॉन्च किया। इस अवसर पर पेशे से स्त्री रोग विशेषज्ञ राज्यपाल ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बच्चे पैदा करने के लिए 'सुंदरकांड' का पाठ करना चाहिए व रामायण जैसे महाकाव्यों को पढ़ना चाहिए।