Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विशाखापत्तनम के पास प्राइवेट फार्मा लैब के रिऐक्टर में हुआ ब्लास्ट, 2 लोगों की मौत की खबर

short by नितिन गुलाटी / on Friday, 30 June, 2023
विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) के करीब स्थित एक प्राइवेट फार्मा लैब के रिऐक्टर में अचानक ब्लास्ट होने के बाद वहां भीषण आग लग गई। बकौल रिपोर्ट्स, दो लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग फंसे हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई किलोमीटर तक धुएं का गुबार फैल गया है और लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।