Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों को लेकर कर्तव्य पथ 15 जनवरी से रहेगा बंद: दिल्ली पुलिस

short by खुशी / on Friday, 13 January, 2023
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों को लेकर कर्तव्य पथ 15 जनवरी से आम लोगों के लिए बंद रहेगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, 17 जनवरी से परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल शुरू होगी। बकौल रिपोर्ट, इस साल परेड में दर्शकों के लिए 60,000 कुर्सियां लगाई जाएंगी।