Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

त्योहार का मौसम कर दिया फीका, धन्यवाद है मोदी जी का!: पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने पर राहुल

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 8 October 2021
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 11 दिनों के भीतर पेट्रोल ₹2.35/लीटर और डीज़ल ₹3.50/लीटर महंगा होने पर कहा है, "दाम बढ़ता जा रहा है, पेट्रोल-डीज़ल-खाद्य सामान-एलपीजी का। त्योहार का मौसम कर दिया फीका, धन्यवाद है मोदी जी का!" दरअसल, लगातार चौथे दिन वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल व डीज़ल की कीमतें क्रमश: ₹103.54/लीटर व ₹92.12/लीटर हो गई हैं।
read more at Twitter