रूसी मिसाइल हमले से बाल-बाल बचा यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की का काफिला
यूक्रेन के दक्षिणी इलाके के शहर ओडेसा में बुधवार को राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की का काफिला एक रूसी मिसाइल हमले से बाल-बाल बच गया। यह रूसी मिसाइल ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस की मौजूदगी वाले एक प्रतिनिधिमंडल से केवल 150 मीटर दूर गिरी थी। हमले को लेकर मित्सोटाकिस ने पत्रकारों से कहा, "हमने सायरन और धमाकों की आवाज़ सुनी थी।"
read more at The Mirror


