Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूरोप को रिफाइंड ईंधन की आपूर्ति करने वाला सबसे बड़ा देश बना भारत: रिपोर्ट

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 30 April, 2023
एनालिटिक्स फर्म 'केप्लर' के आंकड़ों के अनुसार, रूस से रिकॉर्ड मात्रा में कच्चे तेल का आयात करने वाला भारत इस महीने यूरोप को रिफाइंड ईंधन की सर्वाधिक आपूर्ति करने वाला देश बन गया। बकौल केप्लर, यूरोप द्वारा भारत से रिफाइंड ईंधन का आयात 3.6 लाख बैरल/दिन तक पहुंच जाएगा जो सऊदी अरब से किए गए आयात से अधिक है।