Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

होम लोन लेने वाले शख्स की हो जाए मौत तो क्या बैंक पत्नी और बच्चों से वसूल सकता है कर्ज़?

short by Rishi Raj / on Saturday, 22 August, 2026
होम लोन लेने वाले व्यक्ति की मौत होने पर कर्ज़ अपने-आप माफ नहीं होता। अगर लोन का इंश्योरेंस है तो उसकी शर्तों के अनुसार बकाया चुकाया जा सकता है, वरना बैंक गिरवी रखे घर से लोन की वसूली कर सकता है। पत्नी-बच्चे लोन में शामिल नहीं हैं तो सिर्फ वारिस होने के कारण उन्हें कर्ज़ चुकाने की ज़रूरत नहीं होती।
read more at moneycontrol