ट्रूडो के बयान से साफ है कि कनाडा में अलगाववाद को राजनीतिक मंच दिया गया है: भारत
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान 'भारत-कनाडा को साथ काम करना चाहिए लेकिन हरदीप निज्जर की हत्या से रिश्तों में पैदा हुई समस्या नज़रअंदाज़ नहीं की जा सकती' को लेकर उनकी निंदा की है। मंत्रालय ने कहा, "उनके बयानों से साफ है कि कनाडा में अलगाववाद, उग्रवाद और हिंसा को राजनीतिक मंच दिया गया है।"


