Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में कंधे पर बंदूक टांगकर स्कूल पहुंचा हेडमास्टर, हुआ निलंबित

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 7 November, 2023
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में कंधे पर बंदूक टांगकर स्कूल पहुंचे एक हेडमास्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हेडमास्टर ने कहा कि स्कूल में चहारदीवारी के निर्माण को लेकर उसका ग्राम प्रधान व अन्य लोगों से विवाद हुआ था इसलिए वह आत्मरक्षा में बंदूक लाया था। हेडमास्टर को जांच के बाद निलंबित कर दिया गया है।