कार में बिना सीट बेल्ट लगाए दिखे यूके के पीएम ऋषि सुनक, मांगी माफी
यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने चलती कार में सीट बेल्ट नहीं लगाने को लेकर माफी मांगी है। सुनक के प्रवक्ता ने कहा, "वह पूरी तरह से स्वीकार करते हैं कि यह एक गलती थी और इसके लिए वह माफी मांगते हैं।" उनके प्रवक्ता ने कहा, "प्रधानमंत्री का मानना है कि सभी को सीट बेल्ट लगानी चाहिए।"
read more at ABP न्यूज़


