Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अधीर रंजन चौधरी ने 'एक देश, एक चुनाव' के लिए बनी समिति का सदस्य बनने से किया इनकार

short by रौनक राज / on Saturday, 2 September, 2023
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने 'एक देश, एक चुनाव' के लिए सरकार द्वारा गठित 8-सदस्यीय समिति का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा, "मुझे मीडिया के माध्यम से पता चला है कि मुझे इस समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है…मुझे समिति में काम करने से इनकार करने में कोई झिझक नहीं है।"