अदाणी समूह से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए समूह के शीर्ष प्रबंधन से मिलेंगे: एलआईसी प्रमुख
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के चेयरमैन एम.आर. कुमार ने कहा है कि अदाणी समूह से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए एलआईसी जल्द ही समूह के शीर्ष प्रबंधन से मुलाकात करेगी। उन्होंने कहा, "भविष्य की योजनाओं पर चर्चा के लिए शीर्ष प्रबंधन को बुलाएंगे।" बकौल एलआईसी, अदाणी समूह में उसका निवेश कुल एयूएम (असेट अंडर मैनेजमेंट) का 0.97% है।
read more at abp न्यूज़


