Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पिछले लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले 5 उम्मीदवार कौन-कौन थे?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Friday, 31 May, 2024
लोकसभा चुनाव-2019 में नवसारी (गुजरात) सीट से बीजेपी उम्मीदवार सीआर पाटिल ने सर्वाधिक वोटों के अंतर (6.89 लाख) से जीत दर्ज की थी। उनके बाद करनाल से बीजेपी के संजय भाटिया (6.56 लाख), फरीदाबाद से बीजेपी के कृष्ण पाल गुर्जर (6.38 लाख), भीलवाड़ा से बीजेपी के सुभाष चंद्र (6.12 लाख) और वडोदरा से बीजेपी की रंजनबेन भट्ट (5.89 लाख) थीं।