Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रन-आउट होने के बाद गुस्से में अश्विन को 'घूरते' दिखे रियान पराग, वायरल हुआ वीडियो

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 25 May, 2022
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज़ी ऑल-राउंडर रियान पराग मंगलवार को आईपीएल-2022 के क्वॉलिफायर-1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ रन-आउट होने के बाद गुस्से में रविचंद्रन अश्विन को 'घूरते' दिखे। दरअसल, गुजरात टाइटंस के पेसर यश दयाल द्वारा वाइड गेंद डालने के बाद पराग स्ट्राइकर के छोर की ओर भागे जबकि अश्विन वहीं खड़े रहे जिसके बाद पराग की यह प्रतिक्रिया आई।