Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मेरे व परिवार की जान के लिए बड़ा खतरा है गोलीबारी की घटना: क्राइम ब्रांच से सलमान

short by अपर्णा कुमारी / on Thursday, 13 June 2024
अभिनेता सलमान खान ने अपने घर के बाहर हुई गोलीबारी को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच को दिए गए बयान में कहा है कि यह घटना उनके व उनके परिवार के सदस्यों की जान के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने बताया कि वह रात में देर से सोए थे और गोली उनकी बालकनी में लगी थी जिसकी आवाज़ से वह उठे।
read more at Hindustan Times