मुल्तान सुल्तांस के मालिक आलमगीर तरीन ने की खुदकुशी
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की फ्रैंचाइज़ी मुल्तान सुल्तांस के मालिक आलमगीर तरीन ने गुरुवार सुबह लाहौर में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर एक नोट मिला है। आलमगीर ने अपने भतीजे अली खान तरीन के साथ 2018 में सुल्तांस फ्रैंचाइज़ी हासिल की थी। 63 वर्षीय तरीन इस साल दिसंबर में अपनी मंगेतर से शादी करने वाले थे।
read more at जनसत्ता


