गृह मंत्री अमित शाह के दिल्ली स्थित आवास में मिला 5 फीट लंबा सांप, किया गया रेस्क्यू
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दिल्ली स्थित आवास पर गुरुवार को एक 5-फीट लंबा सांप दिखाई दिया। गैर-लाभकारी संगठन वाइल्डलाइफ एसओएस ने बताया कि बंगले के सुरक्षाकर्मी को गार्ड रूम के पास चेकर्ड कीलबैक नामक सांप दिखा था जिसे रेस्क्यू कर लिया गया। बकौल संगठन, यह सांप ज़हरीला नहीं होता व जलाशय और कृषि भूमि के पास मिलता है।
read more at ABP न्यूज़


