अनुष्का शर्मा के 35वें जन्मदिन पर विराट कोहली ने शेयर कीं उनकी अनदेखी तस्वीरें
क्रिकेटर विराट कोहली ने सोमवार को अपनी पत्नी व ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के 35वें जन्मदिन पर उनकी अनदेखी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। विराट ने कैप्शन में लिखा, "हर सुख-दुख में आपको प्यार करता हूं और आपकी सारी प्यारी मैडनेस पसंद है। जन्मदिन मुबारक हो।" विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में शादी की थी और उनकी एक बेटी है।
read more at हिन्दुस्तान


