ऐक्टर सूर्या पर हमला करने की धमकी के बाद उनके आवास को मिली पुलिस सुरक्षा
'जय भीम' फिल्म के ऐक्टर सूर्या को हमले की धमकी के बाद चेन्नई स्थित उनके आवास पर पुलिस सुरक्षा दी गई है। दरअसल, पीएमके के नागापट्टिनम ज़िला सचिव ने ऐक्टर पर हमला करने वाले के लिए ₹1 लाख का इनाम घोषित किया था। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सचिव के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
read more at Twitter


