इतनी कम उम्र में कैंसर से मौत होना बहुत बुरा है: पूनम पांडे के निधन पर कंगना रनौत
ऐक्ट्रेस कंगना रनौत, आकांक्षा पुरी, ऐक्टर करणवीर बोहरा, अली गोनी, करण कुंद्रा समेत कई सेलेब्रिटीज़ ने सर्वाइकल कैंसर के चलते 32 वर्षीय मॉडल-ऐक्ट्रेस पूनम पांडे के निधन पर शोक जताया है। कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "इतनी कम उम्र में कैंसर से एक महिला की मौत होना बहुत बुरा है।" वहीं, करणवीर ने कहा, "काश यह खबर गलत हो।"


