Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में सीएम गहलोत से मुलाकात के बाद 'आप' प्रत्याशी ने कांग्रेस को दिया समर्थन

short by अनिल कुमार / on Friday, 17 November, 2023
राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले जयपुर ज़िले की हवामहल सीट से 'आप' प्रत्याशी पप्पू कुरैशी ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का एलान किया है। पिछले महीने कांग्रेस छोड़ 'आप' में शामिल हुए कुरैशी से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को मुलाकात की जिसके बाद उन्होंने यह एलान किया। हवामहल सीट से आरआर तिवारी कांग्रेस के प्रत्याशी हैं।