चोट के बाद वापसी कर रहे जडेजा ने रणजी मैच की 1 पारी में लिए 7 विकेट, शेयर की गेंद की तस्वीर
घुटने की सर्जरी के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करते हुए ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा ने सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के मैच की दूसरी पारी में 53 रन देकर 7 विकेट लिए। इस प्रदर्शन के बाद जडेजा ने मैच में इस्तेमाल हुई गेंद की तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "सीज़न की पहली चेरी।"
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


