10वीं व 12वीं के लिए सीबीएसई टर्म-2 की बोर्ड परीक्षाएं 26 अप्रैल से ऑफलाइन होंगी आयोजित
सीबीएसई ने बुधवार को बताया कि 10वीं व 12वीं कक्षा के लिए टर्म-2 की बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होंगी। बोर्ड ने बताया कि विद्यार्थियों को मिले परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई के मुताबिक, इन दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षाओं की डेटशीट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
read more at ABP न्यूज़


