अभिनेता सूरज कुमार के साथ कर्नाटक में हुआ भीषण सड़क हादसा, काटना पड़ा एक पैर: रिपोर्ट्स
अभिनेता सूरज कुमार (24) के साथ शनिवार को कर्नाटक में भीषण ऐक्सिडेंट हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों को उनके एक पैर का घुटने से नीचे का हिस्सा काटना पड़ा। मैसूरु-गुंडलूपेट हाईवे पर एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश में सूरज की बाइक का नियंत्रण बिगड़ा था और वह एक लॉरी से टकरा गए।


