मुझे गुस्सा आया था: 'ऐन ऐक्शन हीरो' के बॉक्स ऑफिस पर विफल होने पर जयदीप अहलावत
अभिनेता जयदीप अहलावत ने अपनी फिल्म 'ऐन ऐक्शन हीरो' के बॉक्स ऑफिस पर विफल होने को लेकर कहा है कि उन्हें निर्देशक अनिरुद्ध अय्यर और अपने लिए बुरा लगा। उन्होंने कहा, "ओटीटी पर आने के बाद फिल्म सभी को पसंद आई। मुझे थोड़ा गुस्सा आया। लोगों ने (ओटीटी पर देखने के बाद) लिखा कि 'काश फिल्म थिएटर में देखी होती'।"


