जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश के आतंकी कैसर कोका समेत दो आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कुख्यात आतंकवादी कैसर कोका समेत दो आतंकियों को ढेर कर दिया। इस दौरान पुलिस ने 1 यूएसए निर्मित राइफल (एम-4 कार्बाइन), 1 पिस्तौल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री समेत हथियार और गोला-बारूद बरामद किया हैं। कश्मीर ज़ोन पुलिस ने बताया कि सर्च ऑपरेशन जारी है।
read more at इंडिया टीवी


