Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मानुषी की याददाश्त बहुत तेज़ है, उन्हें सभी ऐक्टर्स के डायलॉग्स याद रहते थे: अक्षय कुमार

short by तान्या झा / on Friday, 27 May, 2022
अभिनेता अक्षय कुमार ने कॉमेडियन-ऐक्टर कपिल शर्मा के शो में अपनी आगामी फिल्म 'पृथ्वीराज' की को-ऐक्ट्रेस मानुषी छिल्लर को लेकर कहा है कि उनकी याददाश्त बेहद तेज़ है। उन्होंने कहा, "वह (सेट पर)...अपने, मेरे और दूसरे ऐक्टर्स के डायलॉग्स भी याद करती थीं...उन्हें सबसे कठिन शब्द भी याद रहते थे।" डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित 'पृथ्वीराज' 3-जून को रिलीज़ होगी।