पंत ने बेंगलुरु में डीसी के साथी खिलाड़ियों से की मुलाकात, आईपीएल ने शेयर कीं तस्वीरें
कार हादसे के बाद चोटों से उबर रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने बेंगलुरु में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के अपने साथी खिलाड़ियों से ट्रेनिंग ग्राउंड में मुलाकात की है। आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने पंत के खिलाड़ियों से मिलने की तस्वीरें शेयर की हैं। आईपीएल 2023 में शनिवार को बेंगलुरु में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा।
read more at CricTracker हिंदी


