Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत में 2 परियोजनाओं के लिए ₹2,288 करोड़ का कर्ज़ देगा जापान

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 28 February 2023
भारत में 2 परियोजनाओं के लिए जापान ₹2,288 करोड़ का कर्ज़ देगा। इसका इस्तेमाल महाराष्ट्र में मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक परियोजना और मिज़ोरम में एक सुपर स्पेशियलिटी कैंसर व रिसर्च सेंटर बनाने के लिए किया जाएगा। जापान ने महाराष्ट्र की परियोजना के लिए लगभग ₹1,728 करोड़ जबकि मिज़ोरम के लिए करीब ₹560 करोड़ का कर्ज़ देने पर सहमति जताई है।