Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईपीएल 2023 से पहले सनराइज़र्स हैदराबाद ने एडेन मारक्रम को बनाया अपना कप्तान

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 23 February, 2023
सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) ने आईपीएल के 16वें सीज़न से पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ एडेन मारक्रम को अपना कप्तान बनाया है। हाल ही में सनराइज़र्स ईस्टर्न केप ने पहली बार खेली गई एसए20 लीग का खिताब मारक्रम की कप्तानी में अपने नाम किया था। मारक्रम ने आईपीएल में अब तक 20 मैचों में 40.54 के औसत से 527 रन बनाए हैं।