Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिका के आसमान में नज़र आईं रोशनी की रहस्यमयी लकीरें, तस्वीरें आईं सामने

short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 19 March, 2023
अमेरिका के कैलिफोर्निया में सेंट पैट्रिक दिवस समारोह के दौरान आसमान में रोशनी की रहस्यमयी लकीरें दिखाई दीं जिसकी तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। एक शख्स ने बताया कि रोशनी की ये लकीरें 40 सेकेंड तक रहीं। हालांकि, खगोलविद जोनाथन मैकडॉवेल ने बताया कि उन्हें 99.9% भरोसा है कि ये रोशनी अंतरिक्षीय कचरे के जलने से उत्पन्न हुईं।