Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टी20 विश्व कप के लिए आर्चर ने चुने अपने 6 शीर्ष विदेशी खिलाड़ी, कोई भी भारतीय शामिल नहीं

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 14 October 2021
इंग्लिश तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए अपने 6 शीर्ष विदेशी (इंग्लैंड को छोड़कर) खिलाड़ी चुने हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान, दक्षिण अफ्रीका के पेसर कगिसो रबाडा व बल्लेबाज़ क्विंटन डीकॉक, श्रीलंकाई स्पिनर वनिंदु हसरंगा, वेस्टइंडीज़ के ऑल-राउंडर आंद्रे रसल और पाकिस्तानी पेसर शाहीन अफरीदी को शीर्ष 6 विदेशी खिलाड़ियों में रखा है।
read more at Sportskeeda