Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देश में अल्पसंख्यक ही नहीं बल्कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में है: मौलाना अरशद मदनी

short by अनिल कुमार / on Sunday, 17 April, 2022
जमीअत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा है कि देश में आज न सिर्फ अल्पसंख्यक बल्कि संविधान और लोकतंत्र भी खतरे में है। हालिया हिंसक घटनाओं पर मदनी ने कहा कि धार्मिक उग्रवाद और नफरत की आंधी पूरे देश में चलाई जा रही है और अल्पसंख्यकों विशेषकर मुसलमानों को भयभीत करने की जगह-जगह साज़िशें हो रही हैं।