कारोबारी मनीष हत्याकांड में फरार 6 पुलिसकर्मियों पर इनामी राशि बढ़कर हुई ₹1-₹1 लाख
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में होटल में कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में फरार चल रहे आरोपी 6 पुलिसकर्मियों पर घोषित इनाम की राशि शनिवार को ₹25,000-₹25,000 से बढ़ाकर ₹1-₹1 लाख कर दी गई। पुलिस ने इन निलंबित पुलिसकर्मियों की तस्वीरें भी जारी की हैं और कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
read more at अमर उजाला


