जैकी श्रॉफ के साथ रिश्ते के खिलाफ थी मां, पूछा था कि तुम चॉल में कैसे रहोगी: पत्नी आएशा
अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्नी आएशा श्रॉफ ने कहा है कि जब उन्होंने डेटिंग करनी शुरू की तब उनकी मां उनके रिश्ते के खिलाफ थीं। उन्होंने कहा, "एक तो वो 'जग्गू दादा' थे, ऊपर से कान भरने वाले लोग भी होते हैं। मैंने मां से कहा कि जैकी के साथ खुश रहूंगी। उन्होंने पूछा, 'तुम चॉल में कैसे रह पाओगी'?"


