गोवा में चुनाव से पहले मंत्री लोबो ने दिया इस्तीफा, विधायक प्रवीण ने भी छोड़ी बीजेपी
गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के मंत्री माइकल लोबो और विधायक प्रवीण जान्त्ये ने पार्टी और पद से इस्तीफा दे दिया है। लोबो ने पार्टी में उनकी अनदेखी होने को जबकि जान्त्ये ने रोज़गार उपलब्ध कराने में सरकार की विफलता को पार्टी छोड़ने का कारण बताया। जान्त्ये ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी में शामिल होने की बात कही है।


