Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में चमत्कार दिखाने के लिए पेड़ पर चढ़ा पुजारी, डाली टूटने पर 30 फीट की ऊंचाई से गिरा

short by शिव / on Monday, 14 August, 2023
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में एक पुजारी खुद को भगवान हनुमान का भक्त बताते हुए चमत्कार दिखाने के लिए यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ की डाली अचानक से टूट जाने के चलते पुजारी 30 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरकर घायल हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुजारी इससे पहले भी 50 फीट की ऊंचाई से गिर चुका है।