फाल्गुनी की गरबा नाइट का पास सस्ते में दिलाने के नाम पर मुंबई में 156 लोगों के साथ हुई ठगी
मुंबई में गायिका फाल्गुनी पाठक की गरबा नाइट का पास सस्ते में दिलाने के नाम पर करीब 156 लोगों के साथ ठगी हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कार्यक्रम का अधिकृत डीलर होने का दावा करते हुए ₹4,500 का एक पास ₹3,500 में देने का झांसा दिया था। वहीं, आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।


