सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले के आरोपी ने पुलिस कस्टडी में की कथित तौर पर आत्महत्या
मुंबई पुलिस ने बताया है कि अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग मामले में गिरफ्तार किए गए 32-वर्षीय अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। बकौल रिपोर्ट्स, अनुज को 26 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, अनुज पर शूटर्स को हथियार मुहैया कराने का आरोप था।
read more at इंडिया टीवी


