धोनी के अर्धशतक लगाने पर वसीम जाफर ने शेयर किया फिल्म 'सुल्तान' का मीम
पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने सीएसके के पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी के आईपीएल 2022 के पहले मैच में केकेआर के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद फिल्म 'सुल्तान' का एक मीम शेयर किया है। मीम में लिखा था, "मन्ने (मैंने) पहलवानी ज़रूर छोड़ी है पर लड़ना नहीं भूला।" गौरतलब है, धोनी ने करीब 3 साल बाद आईपीएल में अर्धशतक लगाया।
read more at हिन्दुस्तान


