यूक्रेन के सूमी में फंसे सभी भारतीय छात्रों ने बसों में सवार होकर शहर छोड़ा: हरदीप पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को बताया कि यूक्रेन के सूमी में फंसे सभी 694 भारतीय छात्र बसों से पोल्तावा के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा, ''पोल्तावा सेफ है...वहां पहुंचने के बाद उन्हें आगे ले जाया जाएगा।" दरअसल, रूस और यूक्रेन के मानवीय कॉरिडोर बनाने पर सहमति के बाद वहां फंसे लोगों को निकाला जा रहा है।
read more at बीबीसी हिंदी


