भारत में लोकसभा चुनाव में 97 करोड़ मतदाता वोट डालने के लिए होंगे पात्र: ईसी
निर्वाचन आयोग (ईसी) ने शुक्रवार को बताया कि इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में लगभग 97 करोड़ मतदाता वोट डालने के लिए पात्र होंगे। ईसी के अनुसार, 2019 के लोकसभा चुनाव में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 91.20 करोड़ थी जिसमें 6% की वृद्धि हुई है। बकौल आयोग, मतदाता सूची में 2.63 करोड़ से अधिक नए मतदाता जोड़े गए हैं।
read more at भाषा


