पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ ने मॉडल मुज़ना मसूद मलिक से किया निकाह
पाकिस्तान के 29-वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ ने शनिवार को इस्लामाबाद में बचपन की दोस्त व मॉडल मुज़ना मसूद मलिक के साथ निकाह किया। निकाह में शामिल हुए पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहीन अफरीदी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं। गौरतलब है, रऊफ ने हाल ही में इंग्लैंड की टीम के पाकिस्तान दौरे के दौरान टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था।
read more at News18 हिंदी


