दिल्ली के चिड़ियाघर से चंदन के 11 पेड़ हुए चोरी
दिल्ली के चिड़ियाघर से कथित तौर पर 11 चंदन के पेड़ों को काटकर चोरी कर लिया गया। चिड़ियाघर की निदेशक आकांक्षा महाजन ने कहा, "आरोपियों ने सुंदर नर्सरी व ज़ू के बीच लगी दीवार से परिसर में प्रवेश किया होगा। बाउंड्रीवॉल के ऊपर लगा कंटीला तार कटा मिला है।" बकौल महाजन, मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
read more at abp न्यूज़


