Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में पत्नी से झगड़े के बाद हाईटेंशन तार के टावर पर चढ़ा युवक, वीडियो आया सामने

short by अनिल कुमार / on Sunday, 16 July 2023
मोतिहारी (बिहार) में शुक्रवार को पत्नी से झगड़े के बाद एक 25-वर्षीय युवक हाईटेंशन तार के टावर पर चढ़ गया और करीब एक घंटे तक ड्रामा किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से समझाकर युवक को टावर से उतारा। बकौल पुलिस, मेडिकल जांच कराकर युवक को छोड़ दिया गया।